BJP will do fierce agitation today, there will be siege of IG office
जगदलपुर। नक्सलियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को निशाना बना कर हत्या किए जाने का विरोध करते हुए भाजपा के द्वारा उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई गई है।
आज बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित आईजी कार्यालय का घेराव भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। इस आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा बस्तर में विधायक कार्यालय और मंडल स्तर पर भी प्रदर्शन करने की रणनीति भाजपा ने बनाई है।
महामंत्री केदार कश्यप ने बताया 17 फरवरी को बस्तर संभाग को छोड़कर बाकी प्रदेश के हिस्सों में एक साथ 400 जगहों पर भाजपा के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और सड़कों को जाम किया जाएगा।