BJP took a dig by sharing CM Bhupesh Baghel’s picture on social media
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 सालों के भाजपा सरकार को बुरी तरह से परास्त करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जलवा बरकरार दिख रहा है। पिछली बार की 90 में से 67 सीटों के प्रदर्शन में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन स्थानीय करिश्माई नेतृत्व के अभाव में भाजपा की वापसी मुश्किल दिख रही है।
भूपेश जी भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कितनी भी माथा पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है।
शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने CANDY CRUSH खेलना उचित समझा। 😂 pic.twitter.com/LmyfX2wqio
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 10, 2023
इसी बीच छत्तीसगढ़ भाजपा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोशल मीडिया पर चुटकी ली। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी चयन संबंधित बैठक की एक फोटो जारी कर ट्वीट किया कि भूपेश जी भी निश्चित है, उन्हें पता है कि कितनी भी माथा-पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने की बजाय उन्होंने कैंडी क्रश खेलना उचित समझा है।