कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया पलटवार..

Must Read

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया पलटवार..

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बने लगभग 8 महीना होने को है, और छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस पार्टी का एक दूसरे पार्टी के ऊपर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है, इसी क्रम में विगत दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार के कार्यों को लेकर जो हमला बोला था, प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर जो बयान दिए,और भाजपा के नेता मंत्रियों का अयोध्या राम मंदिर दर्शन को लेकर तंज कसते हुए 24 जुलाई को विधानसभा घेरने की एलान किया है।

इस बात पर पलट वार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है विकास कार्यवृत्त गति से किएजा रहे हैं, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो बेवजह बातों को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। 24 जुलाई को विधानसभा घेराव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कोंग्रेस को जो करना है करने दीजिए जनता सब जानती है,, हर व्यक्ति की अपनी स्वतंत्रता है ..

प्रभु श्री राम हमारे आराध्य है भगवान के दर्शन करना भी किसी को आपत्ति लगती है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं??
जिसे जो समझना है समझे ..
रही बात सरकार की सरकार पूरी ईमानदारी से अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर है कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है सरकार बेहतर ढंग से चल रही है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This