Thursday, January 15, 2026

भाजपा बोली- केजरीवाल VVIP कल्चर के सबसे बड़े सिंबल

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

दिल्ली ,भाजपा ने दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को कहा- अरविंद केजरीवाल वीवीआईपी कल्चर के सबसे बड़े सिम्बल बन गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘जब केजरीवाल दिल्ली सरकार में टॉप पर थे, तब उनके आवास (सीएम आवास) में इस्तेमाल किए जाने वाले इक्विपमेंट की कीमत बहुत ज्यादा थी। इसमें 12 करोड़ कीमत की टॉयलेट सीट भी शामिल थी।

भाटिया ने केजरीवाल की साल 2013 की सोशल मीडिया पोस्ट दिखाई और कहा- भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल जो 2012 में राजनीति में आए थे। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए तत्कालीन दिल्ली सीएम शीला दीक्षित पर निशाना साधाते हुए कहा था कि शीला की बाथरूम सहित उनके घर में 10 AC हैं।

भाटिया ने कहा कि केजरीवाल ने शीला पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। सवाल किया था कि जब दिल्ली की 40% से ज्यादा आबादी झुग्गियों में रहती है, तो एक CM इतने आराम से कैसे रह सकता है। भाटिया ने कहा कि केजरीवाल ने बाद में इस पोस्ट को हटा दिया।

भाटिया ने अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने और सरकारी आवास छोड़ने के बाद के आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि​​ पूर्व सीएम के बंगले में 21 हजार वर्ग फुट का एरिया बना हुआ है, इसमें 50 AC थे। 250 टन के एयर कंडीशनिंग प्लांट है। आवास में 12 करोड़ की लागत वालीं टॉयलेट सीटे थीं। 28.91 लाख रुपए से अधिक की कीमत की एक टीवी थी।

भाटिया ने कहा कि अगर शीला दीक्षित 10 AC रखने के लिए गलत और भ्रष्ट थीं, तो केजरीवाल इस लग्जरी के बारे में क्या कहेंगे। केजरीवाल ने उस राजनीतिक विचारधारा को दफनाया, जिसने उन्हें सत्ता में लाया। अगर उनमें नैतिक साहस है, तो उन्हें जवाब देना चाहिए।

भाटिया ने कहा कि जनता केजरीवाल को राजनीतिक रूप से खत्म कर देगी। वे एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने बच्चों के नाम पर कसम खाई थी कि वे पारंपरिक राजनेताओं की तरह कभी भी बड़े बंगलों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

Latest News

मकर संक्रांति परजगदलपुर के लामनी पार्क में बिखरा उत्सव का रंग और उड़ी सैकड़ों पतंगें, उमड़े नगरवासी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बस्तर वन विभाग द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसके तहत शहर के...

More Articles Like This