भाजपा ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची,देखें सूची

Must Read

भाजपा ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची,देखें सूची

भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक सूची जारी करते हुए अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में देश के अलग-अलग राज्यों से कई नए नाम जोड़े गए हैं। इस लिस्ट में कई नाम ऐसे भी हैं जिनके पद में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राष्ट्रिय उपाध्यक्ष के पद पर काबिज है। वहीं मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय भी अपने राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बने हुए हैं।

वहीं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को पार्टी के सह कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। सुधीर गुप्ता की जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष पद दिया गया है। दूसरी और सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओम प्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय सचिव के पद पर बने रहेंगे। छत्तीसगढ़ की दिग्गज नेत्री सरोज पाण्डेय के पद में बदलाव करते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रिय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This