भाजपा विधायक अनुज शर्मा की बिगड़ी तबीयत, तबीयत खराब होने के बावजूद अस्पताल से सीधे मतदान केंद्र पहुंचे

Must Read

भाजपा विधायक अनुज शर्मा की बिगड़ी तबीयत, तबीयत खराब होने के बावजूद अस्पताल से सीधे मतदान केंद्र पहुंचे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान के प्रति लोगों का भरपूर उत्साह दिख रहा है। लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रायगढ़ में सबसे ज्यादा लोगों ने अभी तक मतदान किया है। इस चुनाव में हर वर्ग के लोगों का उत्साह दिख रहा है। बुजुर्ग से लेकर विकलांग तक हर कोई अपने अधिकार के प्रति जागरूक दिख रहा है।

इसी कड़ी में भाजपा विधायक व सिने अभिनेता अनुज शर्मा ने भी मतदान के प्रति अनुकरणीय पहल की है। अनुज शर्मा की तबीयत खराब थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बावजूद अनुज ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझी। डाक्टरों की सलाह और अनुमति पर अनुज शर्मा अस्पताल से सीधे मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

हालांकि मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गयी। उन्हें लगातार वोमेटिंग होने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर से मतदान के बाद वो वापस अस्पताल ले जाया गया। दरअसल पिछले कुछ दिनों से अनुज शर्मा को डिहाईड्रेशन की समस्या थी। उनकी तबीयत खराब हो रही थी, ज्यादा बिगड़ी तबियत को देख अनुज शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This