Sunday, October 19, 2025

रायबरेली में भाजपा विधायक अदिति सिंह का विवादित बयान: “पत्रकार को कोई धमकाएगा तो 10 जूते मारेंगे”

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायबरेली: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अदिति सिंह एक बार फिर अपने तेवरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रायबरेली के घंटाघर क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पटरी दुकानदारों और पत्रकारों को धमकाने वालों के खिलाफ बेहद तीखी टिप्पणी की। विधायक ने कहा, “रायबरेली मेरा शहर है। यहां कोई पटरी दुकानदार को धमकाएगा, कोई पत्रकार को धमकाएगा, कोई कहेगा पत्रकार को 5 जूते मारेंगे तो हम उसको 10 जूते मारेंगे।”

Royal Enfield अब Flipkart पर: पांच 350cc बाइक मॉडल्स ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध

यह बयान ऐसे समय में आया है जब नगर पालिका और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर पटरी दुकानदारों में भारी रोष है। इन दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि अभियान की आड़ में नगर पालिका और पुलिस के कुछ कर्मचारी उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं। इसी शिकायत के बाद विधायक अदिति सिंह मौके पर पहुंची थीं।

विधायक ने अधिकारियों से कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और उनसे वसूला गया पैसा वापस दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पटरी दुकानदारों को परेशान नहीं करेगा।

हालांकि, अदिति सिंह का बयान जिसमें उन्होंने “जूते मारने” जैसी बात कही है, वह चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोगों का मानना है कि यह बयान विधायकों की भाषा के लिए उचित नहीं है, जबकि उनके समर्थक इसे उनकी जनता के प्रति प्रतिबद्धता और बेबाक अंदाज के रूप में देख रहे हैं। इस मामले को लेकर सियासी गलियारों में भी बहस छिड़ गई है कि क्या एक जनप्रतिनिधि को इस तरह की भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

Latest News

Ayodhya Maha Aarti: गिनीज रिकॉर्ड की ओर अयोध्या, सरयू तट पर हुआ ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन

Ayodhya Maha Aarti अयोध्या, 19 अक्टूबर 2025। राम नगरी अयोध्या एक बार फिर विश्व मंच पर छा गई है।...

More Articles Like This