Tuesday, February 24, 2026

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने प्रेसवार्ता कर बताया नगर निगम चुनाव को लेकर अपना विज़न

Must Read

जगदलपुर। नगर पालिक निगम चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने प्रेसवार्ता का आयोजन कर भाजपा सरकार के संकल्प पत्र एवं अपने विज़न के बारे में बताया।
इस दौरान उन्होंने नगर निगम जगदलपुर को लेकर अपना विज़न और प्राथमिकताएं बताई। संजय पाण्डे ने कहा कि महापौर के तौर पर उनकी पहली प्राथमिकता नगर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने की है। इसके क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक घर में डस्टबिन का वितरण किया जाएगा।

इसके साथ ही नल-जल, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी सरकार के सहयोग से पूरा किया जायेगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम में कांग्रेस के 9 सालों के कार्यकाल में कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किए गए। यहां तक कि अमृत जल मिशन जैसी केंद्रीय योजनाओं को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
उन्होंने कहा कि गरीब तपके के लोगों को जो कि वर्षों से नजूल भूमि पर काबिज हैं, उन सभी को पट्टा प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें इसी भूमि पर प्रधानमंत्री आवास भी दिलाने का काम भाजपा की सरकार करेगी। भाजपा सरकार निगम में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करेगी।

महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने कहा कि जगदलपुर में महिला प्रसाधन एक बड़ी समस्या है, जिसको भाजपा ने चिन्हांकित किया है। इसके लिए भाजपा शहर के प्रमुख स्थलों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण करेगी।
इसके अतिरिक्त संजय पांडे ने नगर के जलाशयों को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसमें उन्होंने सभी जलाशयों को पुनरुद्धार कर उसके आसपास रोजगार मूलक कार्य स्थापित करने की बात कही है।
यूवाओं को आकर्षित करने के लिए भाजपा जगदलपुर के प्रमुख स्थलों जैसे बस स्टैंड, अस्पताल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में फ्री वाई-फाई ज़ोन की स्थापना करेगी।

संजय पाण्डे ने कहा कि निगम में हमेशा संपत्ति कर में बढ़ोत्तरी की जाती है, परन्तु भाजपा सरकार यदि निगम आई तो महिलाओं के नाम वाली संपत्ति पर कर में 25 फीसदी तक की छूट दी जायेगी।
श्री पाण्डे ने कहा कि निगम में कार्य करने का उनके पास 20 वर्ष से ज्यादा अनुभव है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के सभापति के तौर भी कार्य किया और नेता प्रतिपक्ष के तौर पर भी कार्य किया है, इसलिए वह अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिद्वंदियों से अधिक अनुभवी हैं।
संजय पांडे ने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा के पार्षद रिकॉर्ड संख्या में जीतकर आयेंगे। साथ ही वह भी पूरे प्रदेश की तुलना में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर महापौर बनेंगे।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This