भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, मांगा इस्तीफा

Must Read

BJP Mahila Morcha burnt effigy of Chief Minister, demanded resignation

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपये के उजागर हुये शराब घोटाले मामले को लेकर कांग्रेस सरकार का विरोध करते हुये भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज स्थानीय गोल बाजार चौराहे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतलादहन किया और जोरदार नारेबाजी करते हुये मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत भी शामिल हुई।

भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री के पुतला दहन को रोकने वहाँ मौजूद पुलिस बल ने रोकने की असफल कोशिश की। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते चार वर्ष में कांग्रेस सरकार ने भष्ट्राचार के नये कीर्तिमान बनाये हैं। शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने शराब को निजी आय का जरिया बना लिया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को शराब की लत लग चुकी है। शराब में 2000 करोड़ के घोटाले के उजागर होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे की मांग करते हुये पुतला दहन किया गया है । पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस सरकार के कृत्य के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भष्ट्राचार की सारी सीमायें लांघ ली है। 2000 करोड़ का शराब घोटाला कांग्रेस शासन में खुलेआम हो रहे भष्ट्राचार की गवाही दे रहा है। हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तत्काल इस्तीफा देने की मांग करते हैं।

भाजपा महिला मोर्चा के विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन के दौरान प्रमुख रुप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, श्रीमती ममता राणा, श्रीमती कुसुम परिहार, श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, श्रीमती उमा गुप्ता, श्रीमती गीता नाग, श्रीमती मीना विश्वकर्मा, श्रीमती शांति नाग, श्रीमती विभा सिंह, श्रीमती मीना साहू, श्रीमती सुधा गुप्ता, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरणदेव, योगेंद्र पांडे,रामाश्रय सिंह,वेदप्रकाश पाण्डेय,राजेन्द्र बाजपेयी, अविनाश श्रीवास्तव, संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, मनोज पटेल, रोहित खत्री, रोशन झा, सुरेश कश्यप, शीश्र मिश्रा, अनिमेष चौहान सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This