बीजेपी नेता का मिला शव हत्या या आत्महत्या, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Must Read

बीजेपी नेता का मिला शव हत्या या आत्महत्या, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

जगदलपुर मैं भाजपा जिला मंत्री बुधराम करटाम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधराम करटाम सुबह घूमने के लिए निकले थे। घर से करीब 2 किलोमीटर दूर उनका शव मिला उनके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा नेता की हत्या की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे काफी समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता ना चला तो फिर परिजनों ने उनकी तलाश की। बास्तानार के पास सड़क के किनारे उनका शव मिला जिसकी पहचान ग्रामीणों ने भाजपा नेता के रूप में किया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This