Sunday, February 8, 2026

सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत…

Must Read

कोरबा/छत्तीसगढ़ कोरबा जिला के चर्चित सांसद आर्दश ग्राम पंचायत तिलकेजा से विकास कार्य को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और स्थानीय भाजपा नेता आमने सामने है और शिकवा शिकायत का दौर कलेक्टर कोरबा तक पहुँच चुका है!

तिलकेजा के पी एम श्री हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रयोगशाला के लिए चार कमरा का भवन निर्माण पी एम श्री समग्र शिक्षा योजना के तहत स्वीकृति हुआ जिसका निर्माण ऐजेंसी ग्राम पंचायत तिलकेजा को बनाया गया है और जिसका निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा होना है!

सरपंच श्रीमती तेरस कंवर ने स्थानीय भाजपा नेता भाजपा उरगा मंडल के अध्यक्ष और शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष किशन साव के गंभीर आरोप लगाया है सरपंच की माने तो भाजपा नेता द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल तिलकेजा में बने पुराने भवन को बिना ग्राम पंचायत को जानकारी दिये सत्ता के नशे में चुर अपना रुतबा दिखाते हुए अवैध रूप से तोड़वा दिया है और प्रयोगशाला भवन का निर्माण शुरू कर दिया है जिसकी शिकायत सरपंच द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में किया गया है लेकिन अभी तक कार्यवाही का अभाव साफ देखा जा रहा है!

इस संबंध में हमारे द्वारा सच्चाई जानने के लिए ग्राम पंचायत तिलकेजा के सचिव नवीता दुबे से जानकारी लेने के लिए उनके मोबाईल पर फोन किया गया लेकिन उनके द्वारा बदतमीजी पूर्वक व्यवहार करते हुए जवाब देने से मना कर दिया गया और अपनी जवाबदेही से पीछा भाग रही है सरपंच से फोन पर बात होने पर बताया गया की निर्माण ऐजेंसी ग्राम पंचायत तिलकेजा है और उसकी राशि ग्राम पंचायत के खाता मे जमा है पंचायत प्रयोगशाला का काम करना चाह रहा है लेकिन भाजपा नेता किशन साव बाधा उत्पन्न कर रहा है!

प्रयोगशाला भवन निर्माण को लेकर सरपंच और भाजपा नेता के टकराव से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा और पंचायत तथा स्कूल में अशांति फैल रही है जिला प्रशासन को चाहिए की मामले में संज्ञान लेते हुए उत्पन्न समस्या का समाधान करने की जरूरत है!

    Latest News

    Omar Abdullah Budget 2026 : J&K विधानसभा में देवयानी राणा का पहला हमला, बजट पर सवालों के बीच NC विधायकों ने भी बजाई ताली

    Omar Abdullah Budget 2026 , JAMMU & KASHMIR — जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शनिवार को एक असामान्य दृश्य सामने आया...

    More Articles Like This