BJP नेता की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Must Read

BJP leader shot dead by unknown assailants, police engaged in investigation

छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बीजेपी नेता को अज्ञात हमलावरों ने बाजार में गोली मारी है। मृतक नेता का नाम असीम राय था।

जानकारी के मुताबिक, घटना पखांजूर के पुराना बाजार की घटना है। बीजेपी नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वहीं, घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक बीजेपी नेता असीम राय पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। बीजेपी नेता की बाजार में हुई हत्या के बाद जिले में हड़कंप है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This