धान खरीदी में किसानों की परेशानी पर भाजपा एक्शन मोड में, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने मंत्री केदार कश्यप व प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की चर्चा

Must Read

जगदलपुर। धान खरीदी के दौरान किसानों को आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने त्वरित पहल की। उन्होंने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव से फोन पर चर्चा कर किसानों को राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डे ने चर्चा के दौरान खरीदी केंद्रों में टोकन सीमा बढ़ाने सहित तकनीकी अड़चनों से अवगत कराया। इस पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही है।
भाजपा नेतृत्व की इस त्वरित पहल से किसानों का विश्वास और मजबूत होगा, साथ ही धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाकर उन्हें शीघ्र राहत मिलेगी।

    Latest News

    “25 वर्षों की निष्ठा का सम्मान: हरदीबाजार के ‘युवा सम्राट’ गुलशन जायसवाल बने जिला कांग्रेस ग्रामीण के सचिव”

     हरदीबाजार/कोरबा: कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले ऊर्जावान नेता गुलशन जायसवाल को उनकी कर्मठता और दीर्घकालिक...

    More Articles Like This