हरियाणा में तीसरी बार BJP सरकार:कांग्रेस ने कहा- नतीजे चौंकाने वाले, सीएम नायब सैनी बोले- कांग्रेस का झूठ नहीं चला

Must Read

हरियाणा में BJP तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य में ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी होगी। पार्टी को रुझानों में कुल 90 सीटों में से 6 पर बढ़त हासिल है। 42 सीटों पर जीत मिल चुकी है

उधर, कांग्रेस को 3 सीटों पर बढ़त हासिल है, 34 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी-सांपला सीट से जीत गए हैं।

कांग्रेस ने रिजल्ट को चौंकाने वाला बताया है। वहीं सीएम सैनी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है।

BJP की बढ़त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी को फोन किया और जीत पर बधाई दी। इस बीच खबर आ रही है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण दशहरा यानी 12 अक्टूबर को हो सकता है।

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। रुझान आते ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी और कुछ देर तक एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।

लेकिन 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आई और दोनों पार्टियों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा भी आया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई। करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच बनी हुई हैं।

हरियाणा में इस बार 67.90% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में 68.20% वोटिंग हुई थी।

हरियाणा में क्या है स्थिति
पार्टी रुझान में आगे जीत कुल
BJP 6 42 48
कांग्रेस 3 34 37
इनेलो-बसपा 2 0 2
JJP-ASP 0 0 0
AAP 0 0 0
अन्य 3 0 3
  •  सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को 16054 वोटों से हराया।
  •  कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 71465 वोट से चुनाव जीत गए हैं।
  •  इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला 15 हजार वोट से चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल ने जीत दर्ज की है।
  •  कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट ने 6015 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने BJP के उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी को हराया है।
  • देश की सबसे अमीर महिला प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने 18941 वोटों से जीत दर्ज की है।
  •  बंसीलाल के पोते और कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी तोशाम सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें बंसीलाल की पोती और भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने हराया।
  •  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी हार गए हैं।
  •  भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने सिर्फ 39 वोट से जीत दर्ज की है। देवेंद्र ने पूर्व उप मुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को हराया।
  •  भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज ने 7277 वोटों से जीत दर्ज की है। विज ने निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को हराया।
  •  हलोपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के गोकुल सेतिया ने 7234 वोटों से हराया।
  •  निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत चौटाला को रिश्ते में उनके ही पोते और इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने हराया।
  • देवीलाल के पोते और इनेलो उम्मीदवार आदित्य देवीलाल चौटाला ने रिश्ते में भतीजे और जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला को हरा दिया।
  •  इंडिया बुल्स के मालिक समीर गहलावत की मां और भाजपा उम्मीदवार कृष्णा गहलावत राई से जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जय भगवान अंतिल को 4673 वोटों से हराया।
  •  पूर्व मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राव नरबीर सिंह जीते, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार वर्धन यादव को 60705 वोटों से हराया।
  •  पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई चुनाव जीते, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता को 1997 वोटों से हराया।भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हारे, उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ ने 12578 वोटों से हराया।
  •  केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी और भाजपा उम्मीदवार आरती सिंह राव चुनाव जीतीं, उन्होंने बसपा उम्मीदवार अत्तर सिंह को 2500 वोटों से हराया।

https://x.com/ANI/status/1843629113980096948?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1843629113980096948%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=about%3Asrcdoc

हरियाणा के चुनाव परिणाम पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ‘हमें जनता का फैसला स्वीकार है। पार्टी में तालमेल की कोई कमी नहीं थी। हमें कई जगहों से EVM में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। हम चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे।’

https://x.com/ANI/status/1843625937868599613?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1843625937868599613%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=about%3Asrcdoc

https://x.com/ANI/status/1843621292647535083?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1843621292647535083%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=about%3Asrcdoc

हरियाणा में रिजल्ट के बीच कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘हरियाणा के नतीजे चौंकाने वाले हैं। हम ये नतीजे स्वीकार नहीं कर सकते। यहां लोकतंत्र की हार हुई है और बीजेपी के तंत्र की जीत हुई है। हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। सभी शिकायतों को इकठ्ठा करके आयोग के सामने रखेंगे।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘हरियाणा के परिणाम पूरी तरह से अप्रत्याशित हैं। हम तो यहां तक कहेंगे कि ये अस्वीकार्य हैं। तीन जिलों हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत से हमारे उम्मीदवार के बारे में लगातार शिकायतें आ रही हैं। लगातार शिकायतें आ रही हैं कि कैसे कुछ मशीनों की बैटरियां जो 99% चार्ज थीं, उनमें हमारा उम्मीदवार हारता हुआ दिख रहा है और जिन मशीनों को छुआ तक नहीं गया, जिनकी बैटरियां 60-70% चार्ज थीं, उनमें हमारा उम्मीदवार जीतता हुआ दिख रहा है।

हिसार की आदमपुर सीट पर रिकाउंटिंग की खबर सामने आई।बताया गया कि यहां बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्नोई पिछड़ रहे थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र प्रकाश आगे थे। इसके बाद भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई वहां पहुंचे और रिकाउंटिंग शुरू करवाई, लेकिन DC ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। 2 राउंड और पोस्टल बैलट की गिनती बची है।

चरखा दादरी सीट से हार के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मनीषा सांगवान ने हंगामा किया। उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुनील सांगवान ने मनीषा को 1997 वोटों से हराया।

हरियाणा चुनाव में बीजेपी की बढ़त पर पार्टी नेता बृजभूषण सिंह का कहना है, ‘जाट’ बाहुल्य सीटों पर बीजेपी के कई उम्मीदवार जीते हैं। पहलवान आंदोलन में तथाकथित पहलवान हरियाणा के हीरो नहीं हैं। वे सभी जूनियर पहलवानों के लिए भी खलनायक हैं।’ उन्होंने विनेश फोगाट का नाम लिए बिना कहा, ‘उसने जीतने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किया, तो इसका मतलब है कि मैं एक महान व्यक्ति हूं, जिसने उसे जीतने में मदद की। वह जीत गई, लेकिन कांग्रेस हार गई। ‘वो जहां जहां जाएगी, सत्यानाश होगा।’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, हम ‘एक मोदी सब पर भारी’ के नतीजे देख रहे हैं…हरियाणा के लोगों ने उन्हें (राहुल गांधी) सबक सिखा दिया है। जनता को राहुल गांधी के बयानों पर नहीं बल्कि पीएम मोदी पर भरोसा है। सभी किसान और पहलवान हमारे साथ हैं, हमने जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस पार्टी को हराया है। वे भाजपा के सामने कहीं नहीं टिकते।’

हरियाणा में भाजपा की बढ़त पर अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नायब सैनी से फोन पर बात की है। सैनी ने सभी सीटों का अपडेट अध्यक्ष को दिया।

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक बीजेपी अभी तक 2 सीटें जीत चुकी है। इसमें सोनीपत के खरखौदा से पवन और जींद से कृष्ण मिड्‌ढा शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने नूंह से जीत हासिल की है। यहां से आफताब अहमद को जीत मिली है।

Latest News

**छत्तीसगढ़: 7 आईएएस अधिकारियों के विभागों में किया गया बदलाव**

*रायपुर, 8 अक्टूबर।** छत्तीसगढ़ सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य...

More Articles Like This