भाजपा सरकार ने महतारी वंदन के नाम पर घोटाला किया है – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

Must Read

BJP government has committed scam in the name of Mahtari Vandan – State Congress President Deepak Baij

जगदलपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में मीडिया से चर्चा में सीधा आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महतारी वंदन के नाम पर घोटाला किया है। सरकार का दावा है 68.53 लाख महिलाओं के खाते में पैसा गया है, जबकि हकीकत में 25 लाख महिलाओं के खाते में ही पैसा गया। जब महिलाओं के खाते में पैसा नहीं गया, तो महिलाओं के नाम पर पैसा किसके खाते में गया?

खिसोरा मंडी में दोषियों को बचाने किया जा रहा षड्यंत्र? विनोद आदिले ने किया खुलासा?

उन्होंने कहा कि सरकार को 24 घंटे के अंदर सभी लाभार्थी महिलाओं के नाम सार्वजनिक करना चाहिए। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की है, जिसमें से लगभग एक करोड़ महिलाएं विवाहित हैं। सरकार के दायरे में मात्र 70 लाख महिलाएं आई हैं। जबकि 30 प्रतिशत महिलाओं को पहले ही छोड़ दिया है।

दीपक बैज ने कहा कि महतारी वंदन में सरकार का दावा है कुल 70,12,800 महिलाएं पात्र हैं। सरकार द्वारा जो आंकड़े जारी किये गये हैं, उसके अनुसार 68.53 लाख महिलाओं के खाते में 636.44 करोड़ का भुगतान किया गया है।

सरकार के द्वारा जारी किये गये आंकड़े ही बता रहे कि सरकार गलत दावे कर रही है, यदि सही में 68.53 लाख महिलाओं के खाते में पैसा डाला गया, तो प्रति महिला 1000 रुपए के हिसाब से कुल भुगतान 685.3 करोड़ का होता न कि 636.44 करोड़ का सरकारी जारी आंकड़ों के हिसाब से 48.86 करोड़ रूपए कम का भुगतान किया गया है।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This