हरियाणा के रुझानों में तीसरी बार BJP सरकार:भाजपा 48, कांग्रेस 33 सीटों पर आगे; कांग्रेस का चुनाव आयोग पर आरोप- रुझान देर से अपडेट किए जा रहे

Must Read

हरियाणा के रुझानों में BJP तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी। पार्टी को कुल 90 सीटों में से 48 सीटों पर बढ़त है। 2 सीटों पर जीत मिल चुकी है

उधर, कांग्रेस को 33 सीटों पर बढ़त है। 2 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

उधर, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है?

  मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। रुझाने आते ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी और कुछ देर में एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।

जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई। करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच बनी हुई हैं।

हरियाणा में इस बार 67.90% वोटिंग हुई थी। पिछली चुनाव में 68.20% वोटिंग हुई थी।

हरियाणा में क्या है स्थिति
पार्टी रुझान में आगे जीत
BJP 48
कांग्रेस 33
इनेलो-बसपा 2
JJP-ASP 0
AAP 0
अन्य 3

भास्कर समेत 13 एजेंसियों के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार का अनुमान जताया। कांग्रेस को 50 से 55 सीटें बताईं। लेकिन हरियाणा में जो ट्रेंड है, वो भाजपा के पक्ष में जा रहा है।

दरअसल, 2000 से 2019 तक हरियाणा में हुए 5 विधानसभा चुनाव में दो बार ऐसा हुआ, जब वोटिंग प्रतिशत गिरा या फिर उसमें 1% तक की मामूली बढ़ोतरी हुई। दोनों ही बार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी। उसका फायदा उस समय सत्ता में रही पार्टी को मिला।

  • हरियाणा में भाजपा की सरकार आएगी, 8 अक्टूबर को आएगी और पूर्ण बहुमत से आएगी। हमें पूर्ण विश्वास है, हमने हरियाणा को गति देने का काम किया है।
  • जब से हमने चुनाव प्रचार शुरू किया है, तब से मैं कह रहा हूं कि कांग्रेस के पक्ष में लहर है। कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।
  • ये जो एग्जिट पोल आता है, ये पुराने आंकड़े दिखाते हैं। एग्जिट पोल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी आया था। वहां कांग्रेस की सरकार दिखाई थी, लेकिन बनी बीजेपी की सरकार। जो सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं उनके दावे ध्वस्त हो जाएंगे।

हरियाणा में भाजपा की बढ़त पर अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नायब सैनी से फोन पर बात की है। सैनी ने सभी सीटों का अपडेट अध्यक्ष को दिया।

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक बीजेपी अभी तक 2 सीटें जीत चुकी है। इसमें सोनीपत के खरखौदा से पवन और जींद से कृष्ण मिड्‌ढा शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने नूंह से जीत हासिल की है। यहां से आफताब अहमद को जीत मिली है।

हरियाणा भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल है। पूर्व सांसद संजय भाटिया और संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया। संजय भाटिया ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है।

8वें राउंड के बाद पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 2520 वोटों से आगे निकल गए हैं। वह शुरुआत से ही पिछड़ रहे थे। इसके बाद अंबाला में पार्टी ऑफिस में जश्न शुरू हो गया है।

हरियाणा में BJP को बढ़त देख हरियाणा BJP इंचार्ज धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर से मुलाकात की है।

https://x.com/ANI/status/1843541834662097264?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1843541834662097264%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=about%3Asrcdoc

रेवाड़ी सीट से बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के दामाद कांग्रेस कैंडिडेट चिरंजीव राव पीछे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 16,080 वोट मिले हैं। भाजपा कैंडिडेट लक्ष्मण यादव 2057 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 18,137 वोट मिले हैं। 5 राउंड की गिनती हो चुकी है।जुलाना सीट पर अब तक 9 राउंड की गिनती हुई है। यहां पूर्व रेसलर विनेश फोगाट 4449 वोटों से आगे हो गई हैं।

  • फिरोजपुर झिरका सीट पर कुल 19 राउंड में से 7 राउंड की काउंटिंग हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार मामिन खान 51780 वोटों से आगे हैं।
  • गढ़ी सांपला किलोई सीट पर कुल 17 राउंड में से 6 राउंड की मतगणना हुई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा 36436 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
  • नूंह सीट से कुल 15 राउंड में से 10 राउंड की काउंटिंग हुई है। नूंह से कांग्रेस के आफताब अहमद 28973 वोटों से आगे हैं।
  • पुन्हाना सीट से 14 राउंड में से 8 राउंड में मोहम्मद इलियास 19222 वोटों से आगे हैं

    कुरुक्षेत्र की थानेसर सीट से बीजेपी के कैंडिडेट पूर्व मंत्री सुभाष सुधा 33 वोटों से पीछे हैं। उन्हें अब तक 32582 वोट मिले हैं। इस सीट पर 7 राउंड की काउंटिंग हो चुकी हैं। 8 राउंड की काउंटिग बाकी है।

    जुलाना सीट पर अब तक 5 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट 1417 वोटों से पीछे चल रही हैं। उन्हें अभी तक 20,794 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी 22,211 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। यहां 5 राउंड की काइउंटिंग हो चुकी है।

Latest News

‘कहां 60 सीटों की बात कर रहे थे और अब तीसरी बार भी….’, कांग्रेस की हार पर कुमारी सैलजा ने हुड्डा पर कसा तंज-...

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी  ने परचम लहराया है। भाजपा रिकॉर्ड तिसरी बार सत्ता बनाने में कामयाब हो गई...

More Articles Like This