भाजपा ने किया संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, प्रदेश में BJP के 15 साल के शासन में हुए विकास कार्यों को जन चर्चा में लाने पर हुई वार्ता

Must Read

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 30 जून तक चलाये जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान में आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगूर मण्डल के ग्राम साड़गुड़ में सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं से केन्द्र की मोदी सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने व प्रदेश में भाजपा के पन्द्रह साल के शासन में हुये विकास कार्यो को जनता के मध्य चर्चा में लाने कहा गया।

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप ने कहा कि भाजपा के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के ऊपर बडी़ जिम्मेदारी है। केन्द्र में मोदी सरकार के सफलता पूर्वक नौ वर्ष पूर्ण हुये हैं। मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने कार्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में हुये विकास कार्यों को और केन्द्र की जन उपयोगी योजनाओं का आमजन के बीच प्रचार प्रसार करें। कमलचंद भंजदेव ने कहा कि भाजपा के पन्द्रह साल के शासन में छत्तीसगढ़ में जनता से जुड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास के सैकड़ों कार्य हुये। उन सभी कार्यों को कार्यकर्ता जन जन के बीच चर्चा में लायें। आसन्न चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने सफलतम व मजबूत प्रयास हो। योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह ने भी संबोधन दिया। सम्मेलन के अंत में कार्यकर्ताओं के दिवंगत परिजनों में स्व. प्रभुनाथ सेठिया साड़गुड़,स्व. सुंदर मणि सेठिया लेन्ड्रा व स्व. प्रतिमा सेठिया मारकेल को दो मिनट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम का संचालन मण्डल प्रभारी रजनीश पाणिग्रही व आभार प्रदर्शन सुब्रतो विश्वास ने किया।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, महेश कश्यप,अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा,शेख सिद्दीकी,सतीश सेठिया, सुरेश गुप्ता, फूल सिंह सेठिया,मनीष पारेख,धरमू मण्डावी,सोनसाय कश्यप, नीलाम्बर सेठिया, श्रवण ठाकुर, लखमू बघेल, राधे सेठिया, सुमन सेठिया, लक्ष्मी कश्यप, ममता राणा, डाकेश्वरी पाण्डेय आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This