BJP पार्षद दल ने कलेक्टर से मुलाकात कर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सौंपा पत्र

Must Read

BJP councilor met the collector and handed over the letter regarding no-confidence motion

जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेसी महापौर सफिरा साहू के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है, शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल ने बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम से मुलाकात कर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पत्र सौंपा इस दौरान भाजपा पार्षद व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताए नगर निगम की कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा पार्षदों के साथ पक्षपात किया जाता है इसके अलावा भाजपा पार्षदों ने नगर निगम सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।

गौरतलब है कि नगर निगम जगदलपुर में 48 वार्ड हैं कांग्रेस के पास 29 पार्षद वहीं भाजपा के पास 19 पार्षद हैं अविश्वास प्रस्ताव के लिए भाजपा को एक तिहाई बहुमत साबित करना होगा बहुमत कम होने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा सत्ता पक्ष में पहले से ही गुटबाजी हावी है सत्ता दल के पार्षदों ने पहले ही महापौर को विकास विरोधी बताया है भाजपा को आशा है कि कांग्रेसी पार्षद भी क्रॉस वोटिंग करेंगे मामले को लेकर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा पत्र सौंपा गया है अवलोकन कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This