शुक्रवार को हो सकती है बीजेपी CEC की बैठक, शाह के साथ नड्डा ने ओडिशा समेत कई राज्यों की सीटों पर की चर्चा

Must Read

BJP CEC meeting may be held on Friday

नई दिल्ली। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक 22 मार्च को हो सकती है, जिसमें यूपी, बिहार, महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों की बची हुई सीटों पर प्रत्याशी तय किए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के 100 से अधिक प्रत्याशियों की तीसरी सूची शनिवार को जारी हो सकती है। इन दिनों भाजपा में प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए बैठकों का सिलसिला जारी है।

मंगलवार को देर रात तक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश व ओडिशा आदि राज्यों की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया। इसके एक दिन पहले भी यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान व प. बंगाल समेत अन्य राज्यों को लेकर चर्चा हुई थी। इन सभी की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को भी दे दी गई है।

ओडिशा, आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र में सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे का काम तकरीब पूरा हो चुका है, इसलिए इन राज्यों की भी अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को घोषित होने वाली सूची में सौ से अधिक नाम हो सकते हैं।

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This