Friday, January 16, 2026

महाराष्ट्र चुनाव ईस्ट से BJP उम्मीदवार सबसे अमीर पराग शाह ₹3,383 करोड़ के मालिक

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

घाटकोपर .महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए कुल 7,995 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें घाटकोपर ईस्ट से भाजपा प्रत्याशी पराग शाह सबसे अमीर कैंडिडेट हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके पास 3383.06 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास 2 करोड़ रुपए कैश है।

पराग 2019 में पहली बार घाटकोपर ईस्ट सीट से 2019 में विधायक बने थे। तब उनकी संपत्ति 550.62 करोड़ थी। 5 सालों में उनकी संपत्ति में 575% की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले साल 2017 के BMC चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 690 करोड़ रुपए की बताई थी।

पराग शाह रियल स्टेट कंपनी MICI ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं, वे इसे 25 साल से चला रहे हैं। उनकी कंपनी गुजरात के कई शहरों और चेन्नई में रियल स्टेट का काम देखती है। पराग की पत्नी मानसी के पास भी करोड़ों की संपत्ति हैं, जिसमें कमर्शियल, रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी शामिल है।

चुनाव आयोग को दी जानकारी में पराग शाह ने बताया कि उन पर 54.14 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें उनके नाम पर 43.29 करोड़ और उनकी पत्नी के नाम पर 10.85 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है।

पराग शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान ने उन्हें सब दिया है। वे अब देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि वे अपनी बचत का 50% से ज्यादा हिस्सा समाज सेवा के लिए देते हैं। उनके पास कोई गाड़ी नहीं है।

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें भाजपा को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली थी। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव से NDA को 41 जबकि 2014 में 42 सीटें मिली थीं।

 महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी अगर लोकसभा चुनाव जैसा ट्रेंड रहा तो भाजपा को नुकसान होगा। भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमटकर रह जाएगी। वहीं, विपक्षी गठबंधन के सर्वे में MVA को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिम्पैथी है।

Latest News

Aaj Ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Aaj Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 16 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक...

More Articles Like This