Saturday, March 15, 2025

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए किए चुनाव संचालकों की नियुक्ति, कोरबा में लखन लाल देवांगन को मिली जिम्मेदारी

Must Read

कोरबा– भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर 10 नगर निगमों के लिए चुनाव संचालक, सह संचालक और समन्वयकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए चुनावी रणनीति को मजबूत करने की तैयारी की है।

कोरबा नगर निगम में चुनाव संचालन की जिम्मेदारी मंत्री लखन लाल देवांगन को सौंपी गई है, जबकि विकास रंजन महतो सह संचालक होंगे। इसके अलावा, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर और पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा समन्वयक की भूमिका निभाएंगे।

इसी तरह, रायपुर नगर निगम में बृजमोहन अग्रवाल को चुनाव संचालक और राजेश मूणत को सह संचालक बनाया गया है। बिलासपुर नगर निगम में चुनाव संचालन का दायित्व अमर अग्रवाल को सौंपा गया है।

दुर्ग नगर निगम के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा को संचालक, गजेंद्र यादव और राजीव अग्रवाल को सह संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं, रायगढ़ नगर निगम में चुनाव संचालन की कमान मंत्री ओपी चौधरी को सौंपी गई है, जबकि विजय अग्रवाल सह संचालक होंगे।

Latest News

CG NEWS : राज्यपाल को गुलाल लगाकर सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

रायपुर।' छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल ने होली खेली। राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रामेन डेका को...

More Articles Like This