Biparjoy Cyclone: Biparjoy’s fierce form seen in Gujarat, scene of devastation shown, you can also see the pictures
कच्छ : Cyclone Biparjoy Latest Update चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के बृहस्पतिवार शाम को गुजरात में कच्छ के तट से टकराने के बाद तेज हवाएं चलने के कारण देवभूमि द्वारका जिले में कई पेड़ उखड़े गए। इनकी चपेट में आकर तीन लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कच्छ जिले के जखौ और मांडवी कस्बों के पास कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जबकि घर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली टिन की चादरें उड़ गईं।
Morbi, Gujarat | Strong winds broke electric wires and poles, causing a power outage in 45 villages of Maliya tehsil. We are restoring power in 9 villages & power has been restored in the remaining villages: J. C. Goswami, Executive Engineer, PGVCL, Morbi pic.twitter.com/VbpYPV46TV
— ANI (@ANI) June 15, 2023
गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि शाम सात बजे तक चक्रवात संबंधी घटनाओं के कारण मौत की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘देवभूमि द्वारका जिले में पेड़ गिरने से तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। गुजरात पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और सेना के दल द्वारका के अलग-अलग हिस्सों में उखड़े पेड़ों और बिजली के खंभों को हटाने का काम कर रहे हैं।’’
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई में चक्रवात 'बिपरजॉय' का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। वीडियो गेट वे ऑफ इंडिया से है। pic.twitter.com/zDdFLTYz0y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
भुज की डीएम अमित अरोड़ा ने बताया कि अब तक लगभग 150-200 बिजली के खंभे गिरे हैं, 6 बिजली उपकेंद्र बंद हैं। 15 वाटरवर्क्स सेंटर पर समस्याएँ हैं लेकिन वे जनरेटर सेट द्वारा समर्थित हैं। स्थिति नियंत्रण में हैं, लगभग 180-200 पेड़ गिरे हैं, सभी को हटा दिया गया है। हम स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं, हमारी कोशिश है कि कम से कम नुकसान हो।
#WATCH गुजरात: कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए। #CycloneBiporjoy pic.twitter.com/x1w7PxQR3G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज 2:30 बजे नलिया से 30 किमी उत्तर में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर केंद्रित था। इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 16 जून की सुबह तक चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने और उसी शाम तक दक्षिण राजस्थान में चक्रवात के डिपरेशन में जाने की उम्मीद है: आईएमडी pic.twitter.com/2zeCSXtrz8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ का लैंडफॉल गुरुवार देर रात हो गया, कच्छ-सौराष्ट्र में इस वक्त 126 किमी की रफ्तार के हवाएं चल रही है। एनडीआरएफ के डीजी ने कहा है कि गुजरात से लगभग 1 लाख लोगों को शेल्टर होम भेजा गया है। गुजरात में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं इसका असर मुंबई, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में दिख रहा है इसलिए यहां भी अलर्ट जारी है , इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है।
#WATCH गुजरात: द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। वीडियो गोमती घाट से है। pic.twitter.com/mDfHVHJGFW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023