Bilaspur Train Accident : भीषण रेल हादसे में 11 यात्रियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल… 5 मृतकों की पहचान हुई

Must Read

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। लाल खदान स्टेशन के पास गेवरारोड-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन (68733) और मालगाड़ी की जोरदार टक्कर में अब तक 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से 10 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया।

Raipur Air Show 2025 : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रायपुर में एयर शो का लिया आनंद, सूर्यकिरण टीम ने दिखाए आसमान में शानदार करतब

मृतकों के नाम और पहचान हुई जारी

इस हादसे में 5 यात्रियों की पहचान हो चुकी है। इनमें लोको पायलट, छात्रा और अन्य यात्री शामिल हैं —

1️⃣ विद्या सागर (लोको पायलट)
2️⃣ प्रमिला वस्त्रकार
3️⃣ अंकित अग्रवाल
4️⃣ प्रिया चंद्रा (बीएससी फाइनल ईयर छात्रा, GGU बिलासपुर, निवासी – बहेराडीह, सक्ती)
5️⃣ शीला यादव (देवरी खुर्द, बहनिया मंदिर के पास)

इन नामों की पुष्टि के बाद मृतकों के घरों में मातम का माहौल है। प्रिया चंद्रा की मौत की खबर से गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में भी शोक व्याप्त है।

10 घंटे चला रेस्क्यू अभियान

रेलवे और प्रशासन की टीम ने रातभर ऑपरेशन चलाया। हैवी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोगियों को हटाया गया और रात 3 बजे तक शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद मुंबई-हावड़ा रेल लाइन पर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया। SDRF, NDRF और रेलवे इंजीनियरों की टीमों ने राहत कार्यों में हिस्सा लिया।

 घायल यात्रियों की सूची (मुख्य नाम):

  1. मथुरा भास्कर (55 वर्ष)

  2. चौरा भास्कर (50 वर्ष)

  3. रश्मि राज (सहायक लोको पायलट, 34 वर्ष)

  4. मोहन शर्मा (29 वर्ष)

  5. गीता देबनाथ (30 वर्ष)

  6. अंजूला सिंह (49 वर्ष)

  7. नीरज देवांगन (53 वर्ष)

  8. राजेंद्र मारुति बिसारे (60 वर्ष)

  9. संतोष हंसराज (60 वर्ष)

  10. अराधना निषाद (16 वर्ष)
    (कुल 20 घायल यात्रियों की सूची जारी)

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अपोलो और CIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Latest News

    Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का आप पर क्या होगा असर

    नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के अनुसार, साल 2026 का चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष बेहद खास...

    More Articles Like This