बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बंपर वोटिंग के बाद आज आएंगे परिणाम, शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त

Must Read

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद आज मतगणना जारी है और कुछ ही देर में यह साफ हो जाएगा कि आखिर बिहार की सत्ता पर किसका कब्ज़ा होने जा रहा है। सुबह से जारी रुझानों में एनडीए (NDA) को बहुमत के करीब देखा जा रहा है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 है।

NDA को रुझानों में बढ़त

इस बार बिहार में एनडीए पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरा है।

  • बीजेपी: 101 सीटों पर

  • जेडीयू: 101 सीटों पर

  • LJP (रामविलास), चिराग पासवान: 29 सीटों पर

  • RLM, उपेंद्र कुशवाहा: 6 सीटों पर

  • हम, जीतन राम मांझी: 6 सीटों पर

रुझानों में इन दलों के गठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जिससे एनडीए खेमे में उत्साह बढ़ गया है।

महागठबंधन भी दे रहा कड़ी टक्कर

दूसरी ओर महागठबंधन पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में था।

  • RJD: 143 सीटों पर

  • कांग्रेस: 61 सीटों पर

  • वाम दल: 30 सीटों पर

  • VIP: 9 सीटों पर

इसके अलावा महागठबंधन की फ्रेंडली फाइट भी कई सीटों पर देखने को मिली, जिनमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज प्रमुख हैं।

कौन बनाएगा सरकार?

सुबह से जारी रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब नजर आ रहा है, लेकिन अंतिम नतीजे आने तक राजनीतिक समीकरणों में बदलाव संभव है। कई सीटों पर कांटे की टक्कर है और दोनों गठबंधनों की निगाहें अंतिम चरण की गिनती पर टिकी हुई हैं।

बिहार की जनता करेगी फैसला

इस चुनाव में बिहार की जनता ने रिकॉर्ड मतदान कर यह संदेश दिया है कि वे बदलाव और विकास को लेकर गंभीर हैं। अब सभी की नज़रें अंतिम नतीजों पर हैं, जो कुछ ही घंटों में साफ कर देंगे कि अगले पांच साल बिहार की कमान किसके हाथों में होगी।

    Latest News

    नशे के कारोबारियों पर सूरजपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 लाख रूपये कीमत के 8 किलो गांजा जप्त, 3 व्यक्ति गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त...

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त...

    More Articles Like This