Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 2 फेज में मतदान, नतीजे 14 नवंबर को

Must Read

दिल्ली/पटना। भारत निर्वाचन आयोग ने आज (6 अक्टूबर, 2025) बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह पूरी चुनावी प्रक्रिया 40 दिनों में संपन्न होगी।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आयोग ने छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए मतदान की तारीखें तय की हैं। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: विस्तृत कार्यक्रम (40 दिन)

चरणविधानसभा सीटेंमतदान की तारीख
पहला चरण121 सीटें6 नवंबर 2025 (गुरुवार)
दूसरा चरण122 सीटें11 नवंबर 2025 (मंगलवार)

चरणवार महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रक्रियापहला चरण (121 सीटें)दूसरा चरण (122 सीटें)
अधिसूचना जारी10 अक्टूबर 202513 अक्टूबर 2025
नामांकन की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 202520 अक्टूबर 2025
नामांकन पत्रों की जाँच18 अक्टूबर 202521 अक्टूबर 2025
नाम वापसी की अंतिम तिथि20 अक्टूबर 202523 अक्टूबर 2025
मतगणना की तिथि14 नवंबर 2025 (शुक्रवार)14 नवंबर 2025 (शुक्रवार)
चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि16 नवंबर 202516 नवंबर 2025

 

चुनाव आयोग के प्रमुख निर्देश

  • कुल मतदाता: बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 14 लाख पहली बार वोट डालने वाले युवा शामिल हैं।
  • बूथ पर भीड़ कम: अब प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे।
  • वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा: 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से मतदान करने (वोट फ्रॉम होम) की सुविधा मिलेगी।
  • सुरक्षा व्यवस्था: चुनाव आयोग ने हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं करने का निर्देश दिया है। सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।
  • पारदर्शिता: उम्मीदवारों की बेहतर पहचान के लिए अब मतपत्रों पर रंगीन फोटो होगी।
    Latest News

    होली से पहले अवैध शराब के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर होली से पहले अवैध शराब पर पुलिस की...

    More Articles Like This