दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण को लेकर आया बड़ा अपडेट

Must Read

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण को लेकर आया बड़ा अपडेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बीते कई सालों से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें मंत्रालयीन कार्यों में शामिल कर्मचारी भी है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिससे एक बार फिर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की उम्मीद जग गई है। दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है और सभी विभागों से कर्मचारियों की जानकारी मंगाई गई है। एक सप्ताह के भी जानकारी देना होगा।

कयास लगाया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार सभी संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव एसके सिंह ने सभी सरकारी विभागों को 25 जुलाई को एक पत्र जारी किया गया, जिसमें नए सिरे से संविदा और दैनिक वेतन भोगी, अनियमित दैनिक श्रमिकों की जानकारी मांगी गई है।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This