जनता को मिली बड़ी राहत, बजट पेश होने से पहले LPG गैस के दाम हुए कम, जानिए नई कीमत ….
नई दिल्ली – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश कर रही हैं। इससे पहले ही लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है। बजट पेश होने से पहले ही गैस की कीम तों में कमी आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने बजट से कुछ देर पहले रसोई गैस के दाम जारी किए हैं।
इससे कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए। एलपीजी सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई है। दाम में यह कटौती आज से लागू हो गई है। नए कीमत के अनुसार अब दिल्ली वालों को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होकर 1907 रुपये में मिलेंगे।
इसे भी पढ़े – धान खरीदी की समय सीमा बढ़ी, अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 94.57 लाख मीटरिक टन से पार…
बता दें कि इस फैसले को आगामी चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले डोमेस्टिक सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये होंगे।