Monday, February 23, 2026

1.19 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत: 8वें वेतन आयोग को मंजूरी, रंजना देसाई होंगी अध्यक्ष

Must Read

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2025। केंद्र सरकार ने देश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई करेंगी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को घोषणा की कि आयोग में एक अध्यक्ष (रंजना प्रकाश देसाई), एक अंशकालिक सदस्य और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। आयोग को अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।

सरकार की योजना है कि आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से लागू कर दिया जाए। इस निर्णय से देश भर के करीब 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों (रक्षा सेवा कर्मियों सहित) को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This