बड़ी खबर:युवक ने चाकू गोदकर दी जान

Must Read

रायगढ़ के जुटमिल थाना क्षेत्र में रहने वाले 38 वर्षीय लीजय कश्यप ने देर रात अपने ही घर में चाकू गोदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, लीजय कश्यप अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 34 के रहने वाले थे। उन्हें अपने कमरे में खून से लथपथ हालत में पाया गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लीजय कश्यप विवाहित थे और उनकी एक बेटी भी है। उनके परिवार वाले इस घटना से पूरी तरह टूट गए हैं। पड़ोसी भी इस घटना से स्तब्ध हैं। वे बताते हैं कि लीजय कश्यप हमेशा खुशमिजाज रहते थे और उन्हें आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं दिखता था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This