आकांक्षा दुबे मर्डर केस में बड़ा खुलासा, चौकाने वाली घटना आई सामने

Must Read

आकांक्षा दुबे मर्डर केस में बड़ा खुलासा, चौकाने वाली घटना आई सामने

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले मे नए अपडेट्स आ रहे हैं. दरअसल दिवंगत एक्ट्रेस के कपड़ों को जांच के लिए लैब में भेजा गया था और अब इसकी रिपोर्ट आ गई है। इसी के साथ जांच रिपोर्ट में कुछ ऐसी चौंकाने वाली बात सामने आई है जिसके बादा आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। दरअसल जांच रिपोर्ट में आकांक्षा के अंडरवियर में स्पर्म मिला है। इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के आने के बाद आरोपी समर सिंह और संजय सिंह समेत चार और लोगों का डीएनए टेस्ट किया जाएगा।

पुलिस ने कोर्ट से डीएनए टेस्ट कराने की अनुमति मांगी है।बता दें कि समर सिंह और संजय सिंह पहले ही आकांक्षा मौत मामले में सलाखों के पीछे हैं।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्ट्रेस के फांसी के फंदे से लटकर मौत की पुष्टि हुई है। वहीं आकांक्षा की मां ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

वहीं इस मामले में आकांक्षा के वकील ने कहा कि उसने जो कपड़े पहने थे वो एक्ट्रेस के नहीं थे। उसके साथ पहले गलत किया गया और फिर उसकी हत्या की गई। इस बात को हम लोग पहले दिन से कह रहे थे कि इस मामले में रेप का एंगल है और उस पर भी जांच की जाए। वकील ने कहा कि पुलिस शुरुआती समय में इसे आत्महत्या बताने पर अड़ी हुई थी। अब जो कपड़ों में स्पर्म पाया गया है उससे इस घटना के पीछे जो लोग हैं उनसे पर्दा उठ जाएगा।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This