विधानसभा चुनाव से पहले जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Must Read

Big blow to Jogi Congress before assembly elections, office bearers resign

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर नेताओं के दल बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। हाल ही में भाजपा नेता नंद कुमार साय ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि जेसीसीजे को बड़ा झटका लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पदाधिकारियों शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों में लोकसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, महिला विंग जिला अध्यक्ष का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी पदाधिकारियों ने पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष के निष्क्रियता का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This