JJP को बड़ा झटका,प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने जेजेपी से दिया इस्तीफा
आगामी लोकसभा चुनाव-2024 से पहले हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने जेजेपी से इस्तीफा दे दिया है। निशान सिंह ने JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को इस्तीफे की जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि, निशान सिंह पार्टी की कुछ गतिविधियों से एतराज जता रहे थे। इसी कारण से उन्होने पार्टी छोड़ दी। अब कहा जा रहा है कि, निशान सिंह जल्द ही कांग्रेस में जॉइनिंग करेंगे। निशान सिंह के साथ उनके करीबी नेता भी कांग्रेस में जॉइनिंग कर सकते हैं।
JJP बनने के बाद से प्रदेश अध्यक्ष रहे निशान सिंह
2018 में जेजेपी के गठन के बाद निशान सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी और तबसे अब तक लगातार वह जेजेपी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रहे। हालांकि, इस बीच जेजेपी में कई बार संगठन का फेरबदल हुआ लेकिन निशान सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद से नहीं हटाया गया। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा गया।
JJP राष्ट्रीय महासचिव का भी रिजाइन
प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के साथ-साथ JJP राष्ट्रीय महासचिव और नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कमलेश सैनी ने लिखित में अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के नाम प्रेषित कर दिया है।