कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष 3सदस्यों के साथ भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं

Must Read

कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष 3सदस्यों के साथ भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं

बिलासपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का गम भुलाकर लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल बिलासपुर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान अपने तीन जिला पंचायत सदस्यों के साथ भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। सभी कुछ हे देर में राजधानी स्थित भाजपा के प्रदेश दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी प्रवेश करेंगे।

दावा यह भी किया जा रहा हैं कि इस तीन जनप्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस संगठन क पदाधिकारी भी पाला बदलने जा रहे हैं। कांग्रेस में सामने आये इस तोड़ को पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका माना जा रहा हैं। जिला पंचायत के प्रतिनिधियों के पार्टी छोड़ने से इसका प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल सकता हैं।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This