शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका, ईडी ने सांसद संजय सिंह को किया गिरफ्तार

Must Read

Big blow to Aam Aadmi Party (AAP) in liquor scam, ED arrested MP Sanjay Singh

नई दिल्ली: शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दिनभर आवास पर छापेमारी के बाद ईडी ने शाम करीब 5 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि संजय सिंह को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

संजय सिंह से पहले दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के दाएं हाथ मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। सिसोदिया फरवरी के अंत से ही जेल में बंद हैं। सिसोदिया की जमानत याचिका निचली अदालतों और हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनके आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थक बड़ी संख्या में जुट गए हैं। सांसद के घर के बाहर कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी करने लगे। सांसद को गिरफ्तारी के बाद ईडी दफ्तर ले जाया जाएगा। सुबह करीब 7 बजे से ही उनके घर पर ईडी की टीम मौजूद थी और करीब 10 घंटे बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। संजय सिंह की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This