पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, छह लोगों की मौत, कई घायल

Must Read

लखनऊ। गुडंबा के बेहटा इलाके में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई है और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।

‘भारत ने ट्रंप को दिया झटका…’, अमेरिका संग ट्रेड डील पर पूर्व वित्त सचिव का बड़ा खुलासा

हादसे के तुरंत बाद दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां और पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। उच्चाधिकारी भी मौके का निरीक्षण करने पहुंचे।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट में फैक्ट्री में काम कर रहे आलम, उनकी पत्नी और उनके दो बेटे भी मृतक हैं। घायल लोगों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

अभी तक घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, और पुलिस तथा प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

    Latest News

    Double Murder News : प्रेमिका को रंग लगाने पर उपजा विवाद, दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या

    Double Murder News , जगदलपुर (बस्तर) — रंगपंचमी की खुशियां बस्तर के कलचा गांव में उस समय मातम में...

    More Articles Like This