सांसद संजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई, संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र से किया गया बाहर,पढ़ें पूरी खबर

Must Read

सांसद संजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई, संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र से किया गया बाहर,पढ़ें पूरी खबर

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है। यानि अब संजय सिंह राज्यसभा के लिए संसद के मानसून सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्हें सदन में आने की इजाजत नही होगी। दरअसल, संजय सिंह पर यह बड़ी कार्रवाई इसलिए हुई है क्योंकि वह सदन में मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बवाल किये ।

संजय सिंह का कहना था कि, मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी सदन में जवाब क्यों नहीं दे रहे? वह इससे क्यों बच रहे हैं?। बता दें कि, इस दौरान राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कई बार संजय सिंह को शांत हो जाने को कहा लेकिन संजय सिंह नहीं माने और वह अपनी कुर्सी से उठकर सभापति जगदीप धनखड़ के पास पहुंच गए और वहां जाकर बवाल किया। संजय सिंह के इस बर्ताव को देखते हुए केंदीय पीयूष गोयल ने उन्हें सस्पेंड करने की सिफ़ारिश की। जिसके बाद सभापति धनखड़ ने संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र से बाहर कर दिया।

फिलहाल, संजय सिंह के निलंबन पर AAP में रोष दौड़ गया है और पार्टी का प्रदर्शन जारी है। आप ने कहा कि, यह संसदीय इतिहास का काला दिन है। मणिपुर पर सवालों से डर कर मोदी भाग रहे हैं। आप ने सभापति जगदीप धनखड़ पर भी सवाल उठाए। पार्टी ने कहा कि, सभापति ने पक्षपात किया है। क्योंकि संजय सिंह को सस्पेंड करने के खिलाफ़ अधिक संख्या में Voice Vote होने के बावजूद उन्हें निलंबित कर दिया। राज्यसभा सभापति संसदीय कर्तव्यों का पालन करने में असफल साबित हुए हैं।

इधर निलंबित किए जाने के बाद संजय सिंह ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री सदन में आकर मणिपुर की हिंसा पर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। एक कारगिल के योद्धा की पत्नी को नंगाकर परेड कराया गया। भारत के 140 करोड़ लोगों का सर शर्म से झुक गया है। लेकिन प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब देने के लिए तैयार नहीं है। वहीं, सांसद राघव चड्ढा ने संजय सिंह के निलंबन का ‘खंडन’ और ‘विरोध’ किया। वहीं, आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, हमारी लीगल टीम देखेगी कि संजय सिंह के निष्कासन मामले में क्या किया जा सकता है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This