बिलासपुर में धर्मांतरण पर हंगामा, पुलिस की कार्रवाई तेज

Must Read

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार की शाम धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने जमकर बवाल किया। प्रार्थना सभा में बाइबिल बांटी गई। पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। बवाल के बाद पुलिस ने 7 लोगों को अरेस्ट किया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 13 दिनों में धर्मांतरण के 3 केस सामने आए हैं। इसमें मस्तूरी, राजेन्द्र नगर और कोनी क्षेत्र में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने का आरोप है। मस्तूरी से 4, राजेन्द्र नगर से 3 गिरफ्तारी हुई है, जबकि हिंदू संगठनों से झड़प के बाद कोनी TI को सस्पेंड कर दिया गया है। ​​

दरअसल, शुक्रवार शाम को मस्तूरी के लावर भोथीडीह गांव के एक घर में 20-25 लोग मौजूद थे। रवि कुमार केंवट के घर पर ईसाई समुदाय से जुड़े लोग प्रार्थना सभा कर रहे थे। यहां लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। इस आयोजन में हिंदू धर्म के लोगों को बुलाया गया था।

इस दौरान हिंदू धर्म के लोगों को बाइबिल देकर मतांतरण के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। साथ ही धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस बात की जानकारी रक्षक दल के जिला प्रमुख पुर्णेंदू कुमार शर्मा और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को मिली।

    Latest News

    बस्तर की अनीता ने बदली अपनी किस्मत

    ​जगदलपुर, 05 मार्च 2026/ कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और सही मार्गदर्शन मिले, तो छोटे गांवों की...

    More Articles Like This