Saturday, February 28, 2026

होली पर्व के पूर्व आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई 139 लीटर महुआ शराब और 1840 किलो महुआ लाहन बरामद

Must Read

होली पर्व के पूर्व जिला सक्ति कलेक्टर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सक्ति के मार्गदर्शन में जिले में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाए जाने वाली जगहों को चिन्हांकित करके कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी के तारतम्य में वार्ड क्रमांक एक सक्ती में आबकारी टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई जिसमें शासकीय भूमि और छोटी नहर के किनारे रखे लगभग 40 डिब्बे और बोरियों में भरा लगभग 800 किलो महुआ लाहन और चार लीटर महुआ शराब बरामद किया गया ।
महुआ लहान को मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया और पंचनामा बनाया गया ।
इसी प्रकार ग्राम मुक्त राजा थाना बाराद्वार में हजारों लीटर महुआ शराब बनाने की तैयारी की सूचना पर आबकारी टीम के द्वारा दबिश दी गई जिसमें मुक्त राजा के तालाब में छिपाकर रखा 52 बोरियों प्रत्येक में 20 किलो महुआ लाहन कुल 1040 किलो महुआ लाहन को आबकारी टीम के द्वारा तालाब से निकाल कर सैंपल लेकर मौके पर विधिवत नष्ट किया गया । उक्त महुआ लाहन से होली पर्व पर हजारों लीटर महुआ शराब बनाई जानी थी। इसी के साथ मुक्त राजा में सरकारी भूमि के किनारे झाड़ियां में छुपा कर रखा जरिकेनो, प्लास्टिक की बोतलों में और प्लास्टिक के पन्नियों में छुपा कर रखा कुल 135 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया । इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी जिले में जारी रहेगी । इस प्रकार कुल 1840 किलो महुआ लाहन और 139 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में परिविक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक रशिल श्रीवास्तव, मोंगरा पटेल, विष्णु कौशिक, भारती यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

    Latest News

    कलेक्टर और कार्यपालन अभियंता की सक्रियता से तय हुआ निस्तारी कार्यक्रम 2 मार्च से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी, जल स्तर व ग्रीष्म प्रबंधन...

    सक्ती, 28 फरवरी 2026। जल निस्तारी वर्ष 2026 के कार्यक्रम निर्धारण को लेकर कलेक्टर जिला–सक्ती की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण...

    More Articles Like This