Champions Trophy 2025 जीतने पर भारतीय टीम को BCCI ने घोषित किया भारी पुरस्कार, मिलेगा इतने करोड़ रुपये

Must Read
भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया। यह तीसरी बार रहा जब भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। बीसीसीआई ने अब टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद इनामी राशि देने का एलान किया।
बीसीसीआई (BCCI) ने यह जानकारी दी टीम इंडिया को 58 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। ये इनामी रकम खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी मिलेगी।
बता दें कि टीम इंडिया ने इससे पहले आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में एक बार फिर 12 साल बाद भारत ने आईसीसी के टूर्नामेंट को अपने नाम किया।

BCCI ने खोली तिजोरी, Team India को Champions Trophy 2025 जीतने के बाद मिलेगा इतने करोड़ का इनाम

दरअसल, बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025  जीतने के बाद इनामी राशि देने का एलान किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी मैच गंवाया था और उन्होंने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।

अब टीम इंडिया की जीत के बाद बीसीसीआई ने खजाना खोला है और 58 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर टीम इंडिया को देने का एलान किया। ये इनामी रकम प्लेयर्स, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ समेत सिलेक्शन कमेटी के सदस्यों को मिलेगी।

  • इस बीच बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा,

कल्चुरी राजवंश की ऐतिहासिक धरोहर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, तुमान में जुटेंगे विद्वान और शोधकर्ता

“लगातार दो आईसीसी टाइटल जीतना बेहद स्पेशल है और ये इनामी राशि टीम इंडिया की वैश्विक मंच पर टीम इंडिया के समर्पण और मेहनत को दर्शाता है। नकद पुरस्कार उस कड़ी मेहनत की पहचान है जो हर कोई पर्दे के पीछे करता है। ICC U19 महिला विश्व कप की जीत के बाद 2025 में यह हमारी दूसरी ICC ट्रॉफी भी थी और यह हमारे देश में मजबूत क्रिकेट को दर्शाता है”

  • बीसीसीआई के सचिव देवजीत साइकिया ने कहा,

“बीसीसीआई को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को इस इनाम से सम्मानित करने पर गर्व है। विश्व क्रिकेट में उनके लगातार कई सालों की कड़ी मेहनत और रणनीति का ही ये नजीता है। इस जीत ने सफेद गेंद क्रिकेट में भारत की शीर्ष रैंकिंग को सही ठहराया है और हमें यकीन है कि टीम आने वाले सालों में शानदार प्रदर्शन करना जारी रखेंगे। खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रयास किया, उससे एक नया बेंचमार्क सेट किया गया और हमें पूरा विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट ग्लोबल स्टेज में बढ़ता जाएगा।”

    Latest News

    T20 World Cup 2026 : सेमीफाइनल अंपायर लिस्ट भारत-इंग्लैंड मैच में क्रिस गफ्फनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर संभालेंगे कमान

    T20 World Cup 2026 , नई दिल्ली — अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज...

    More Articles Like This