BBC documentary India The Modi Question : पीएम मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ पर बढ़ता जा रहा विवाद, केंद्र सरकार ने भारत में किया बैन

Must Read

BBC documentary India The Modi Question : Growing controversy over BBC documentary ‘India: The Modi Question’ made on PM Modi, Central Government banned in India

BBC documentary India The Modi Question : केरल कांग्रेस इकाई ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग की। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की यह डॉक्यूमेंट्री गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित है। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। केंद्र सरकार ने भारत में इस डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया है।

Read More : गौतम अडानी की शेयरों में आयी भारी गिरावट, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में खिसककर पहुंचे इस स्थान पर  

BBC documentary India The Modi Question : कांग्रेस केरल में विपक्षी पार्टी है। लेकिन सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने भी डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र के प्रतिबंध लगाने के खिलाफ रुख अपनाया है। केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की युवा शाखा डीवाईएफआई ने कहा कि वह न केवल केरल में बल्कि पूरे भारत में वृत्तचित्र का प्रदर्शन करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने गुरुवार को शाम 5 बजे तिरुवनंतपुरम के शांघुमुगम बीच पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की। KPCC ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री को सभी लोग देख सकें इसलिए स्क्रीनिंग स्थल को बीच पर शिफ्ट किया गया।

Read More : वेटनरी पॉलिटेक्निक में दस दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

BBC documentary India The Modi Question : इससे पहले बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को मंगलवार को वाम समर्थक स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने पूरे केरल में दिखाया। डॉक्यूमेंट्री को दिखाए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा ने प्रदर्शन किया।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This