Sunday, January 18, 2026

प्रतिबंधित अवैध नशीली मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले चार आरोपियो को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...
पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि मुखबिर सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार कर पहले मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक  19.11.25  के रात्री में सर्गीपाल रोड रेलवे सायडिंग के पास ग्राहक का इंतजार करते हुए 02 आरोपीयों   जितेंद्र कुमार नाग पिता भादू राम नाग, 24 साल, जांगरपाल , थाना पुष्पाल, जिला सुकमा,  सुनील नाग पिता सुखदेव नाग, 25 साल, सौतनार, थाना तोंगपाल, जिला सुकमा    के कब्जे से कुल मादक पदार्थ गांजा लगभग 05 kg किमती 2,50,000/रु को आरोपी के कब्जे से जप्त कर गिरफ्तार किया गया आज दिनांक 20,11,25 को न्यायिक रिमांड पर माननीय विशेष न्यायालय NDPS में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उ. नि. -लोकेश्वर नाग
प्र.आर. –  पवन श्रीवास्तव , अहिलेश नाग, सुनील मनहर, बलराम कश्यप
आरक्षक – होरी लाल आर्मो, युवराज, थानेन्द्र सिन्हा, विजय तिर्की, अजित सरकार,
Latest News

*सक्ती: जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: धान खरीदी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पटवारी शेरसिंह राठिया निलंबित*

सक्ती, 17 जनवरी 2026//धान खरीदी वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This