कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

Must Read

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

ग्राम पुसपाल में वन प्रबंधन समितियों एवं इको विकास समितियां के लिए आयोजित कार्यशाला में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन माननीय विधायक  किरण सिंह देव जी के उपस्थिति में किया गया।

इस कैलेण्डर में कांगेर घाटी की जैवविविधता, नदी , झरने, गुफा व साहसिक गतिविधियों को चित्रित किया गया है जो कि कांगेर घाटी का अनोखा दृश्य प्रदर्शित करता है । साथ ही इसमें स्थानीय संस्कृति व सभ्यता, प्राकृतिक सौंदर्य की झलक दर्शाई गई है।

इस कार्यक्रम में बस्तर वन मण्डल और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के वन प्रबन्धन समिति और इको विकास समिती के सदस्य उपस्थित थे। साथ ही  आर सी दुग्गा, मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त ,  धम्मशिल गणवीर , निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान,  उत्तम गुप्ता, वन मण्डल अधिकारी बस्तर, श्रीमती दिव्या गौतम वन मंडलाधिकारी सामाजिक वानिकी , अभिनव कुमार प्रशिक्षु IFS और समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This