Wednesday, February 11, 2026

Bastar Pandum 2026 : जगदलपुर में जनजातीय गौरव का महासंगम आज, अमित शाह करेंगे समापन

Must Read

जगदलपुर/रायपुर: बस्तर की लोक-संस्कृति, कला और परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय बस्तर पंडुम 2026 का आज, 9 फरवरी को औपचारिक समापन हो रहा है। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित इस गरिमामय समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

बता दें कि इस उत्सव का शुभारंभ 7 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। बस्तर संभाग के सातों जिलों की 1800 से अधिक ग्राम पंचायतों की भागीदारी वाले इस आयोजन ने जनजातीय गौरव को नई ऊंचाई दी है। गृह मंत्री का यह दौरा सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे का लक्ष्य रखा है।

प्रमुख आकर्षण और अतिथि

  • मुख्य अतिथि: अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री)

  • अध्यक्षता: विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)

  • विशिष्ट अतिथि: डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष), अरुण साव व विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री)।

  • प्रदर्शनी: 12 विभिन्न विधाओं (लोक नृत्य, संगीत, व्यंजन, वेशभूषा) का अद्भुत प्रदर्शन।

अमित शाह का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल (9 फरवरी 2026)

समयकार्यक्रम
सुबह 11:00 बजेरायपुर से विशेष विमान द्वारा जगदलपुर (दंतेश्वरी एयरपोर्ट) के लिए प्रस्थान।
दोपहर 11:45 बजेजगदलपुर एयरपोर्ट आगमन और स्वागत।
दोपहर 12:05 बजेलाल बाग मैदान, जगदलपुर आगमन (बस्तर पंडुम समापन समारोह)।
दोपहर 12:10 – 03:45 बजेसांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन, पुरस्कार वितरण और विशाल जनसभा को संबोधन।
शाम 04:00 बजेलाल बाग मैदान से एयरपोर्ट के लिए रवानगी।
शाम 04:20 बजेजगदलपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए विशेष विमान द्वारा प्रस्थान।
    Latest News

    CG NEWS : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ रूट की 14 ट्रेनें रद्द, 20 दिनों तक गोंदिया स्टेशन पर चलेगा मेगा ब्लॉक

    बिलासपुर/रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल से गुजरने वाले यात्रियों के लिए बड़ी और असुविधाजनक खबर...

    More Articles Like This