Friday, February 20, 2026

बस्तर हेरिटेज मैराथन का आयोजन 22 मार्च को

Must Read

जगदलपुर, 20 फरवरी 2026/बस्तर में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली बस्तर हेरिटेज मैराथन का आयोजन आगामी 22 मार्च को किया जाएगा। चित्रकोट महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने मैराथन के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया।
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने वीडियो के माध्यम से बताया कि आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा, जिसमें 5 किमी , 10 किमी , 21 किमी और 42 किमी की दौड़ प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता चित्रकोट जलप्रपात से प्रारंभ होकर कुरुषपाल तक 21 किमी जाकर वापस चित्रकोट में समाप्त होगी। पाँच किलोमीटर की दौड़ चित्रकोट से मारडूम चौक तक, दस किमी की दौड़ एसटीएफ कैम्प से वापस चित्रकोट तक होगी।
वन मंत्री श्री कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि पहली बार बस्तर हेरिटेज मैराथन का आयोजन किया जा रहा है यह केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं में फिटनेस, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की पहल है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का आह्वान किया।इस अवसर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप,चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, पूर्व विधायक श्री लच्छूराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

    Latest News

    Major Embarrassment For Pakistani Army : बलूच लड़ाकों के कब्जे में रोते दिखे पाक सैनिक, कहा- ‘हमें मरने के लिए छोड़ दिया, सरकार को...

    इस्लामाबाद/क्विटा। पाकिस्तान के अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक नया वीडियो जारी कर पाकिस्तानी सेना के उन...

    More Articles Like This