Tuesday, February 24, 2026

Bastar Dussehra murder: बस्तर दशहरे में मातम, युवक की चाकू से हत्या, उत्सव की रौनक फीकी

Must Read

Bastar Dussehra murder 5 अक्टूबर 2025, जगदलपुर| छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चल रहे ऐतिहासिक बस्तर दशहरे के बीच शनिवार देर रात एक भीषण वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। पसरा मैदान, जहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक दशहरा उत्सव का आनंद लेने आते हैं, वहां इस बार चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई।

Free Dental Camp: कामठी के उपजिला अस्पताल ने रचा सेवा का नया इतिहास, सफल रहा मेडिकल कैंप

मामूली कहासुनी बना खूनी संघर्ष

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की है, जब दो गुटों के बीच मामूली बहस शुरू हुई। दोनों पक्ष नशे की हालत में थे, और बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने 24 वर्षीय करण बघेल पर चाकू से हमला कर दिया। करण, जो रेलवे कॉलोनी, जगदलपुर का निवासी था, दोस्तों के साथ दशहरे के मेले में आया था।

Nanki Ram Kanwar : अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर हाउस अरेस्ट, CM हाउस के सामने धरने से रोका गया

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद घायल करण को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। हमले के बाद आरोपी युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

    Latest News

    राशन वितरण में देरी पर फूटा संचालकों का गुस्सा, वेयरहाउस में कर्मचारियों से हाथापाई; तहसीलदार ने दिया आश्वासन

    कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पिछले कुछ समय से पटरी से उतरी हुई...

    More Articles Like This