Tuesday, February 24, 2026

बांग्लादेश ने IPL टेलीकास्ट पर लगाया अनिश्चितकालीन प्रतिबंध, मुस्तफिजुर रहमान की रिलीज़ पर जताया विरोध

Must Read

ढाका, 05 जनवरी: बीते दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ कर दिया। BCCI के निर्देश के बाद KKR ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया, जिससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) काफी नाराज हुआ।

BCB ने अब विरोध स्वरूप IPL के टेलीकास्ट पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसका असर बांग्लादेश में क्रिकेट फैंस पर भी पड़ा है, जो IPL के बड़े प्रशंसक हैं और हर साल लीग का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने पिछले महीने अबूधाबी में हुए मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके बाहर किए जाने और बोर्ड की नाराजगी ने IPL के दर्शकों के लिए एक बड़ा झटका खड़ा कर दिया है।

    Latest News

    Chhattisgarh Assembly : बजट सत्र का दूसरा दिन आज, वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे साय सरकार का तीसरा बजट

    रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज का दिन प्रदेश की सियासत और...

    More Articles Like This