Thursday, December 11, 2025

एमपी के थानों में मंदिर निर्माण पर रोक हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल- किसके आदेश पर बन रहे

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जबलपुर ,मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर) ने सोमवार को जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए थानों में निर्माणाधीन मंदिरों पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार से पूछा है, ‘आखिरकार कैसे शासकीय जमीन पर मंदिर बन रहे हैं।’

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ की डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी सुधीर सक्सेना को नोटिस देकर जवाब मांगा है। नोटिस गृह विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग को भी दिए गए हैं।

जबलपुर के ओपी यादव की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की। अगली तारीख 19 नवंबर दी है।याचिकाकर्ता ओपी यादव ने जबलपुर शहर के सिविल लाइन, लार्डगंज, मदनमहल और विजय नगर थाने में बने मंदिरों की फोटो भी याचिका में लगाई। बताया था कि पुलिस अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं।

Latest News

मूक बधिर विद्यालय का मामला फिर गरमाया , जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर शिवसेना ने दिया ज्ञापन

सूरजपुर/ ज्ञानोदय मुखबधिर विद्यालय विश्रामपुर का मामला थमने का नाम नही ले रहा है,,,पहले जहां इस विद्यायल के प्रबंधन...

More Articles Like This