जादू-टोना के शक में बैगा की हत्या, नाले में फेंका शव, आरोपियों को 85 हजार रुपए की दी गई थी मारने की सुपारी

Must Read

Baiga murdered on suspicion of witchcraft, body thrown in drain

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जादू-टोना के शक में एक बैगा की हत्या करा दी गई। हत्यारों ने बैगा के सिर पर पहले डंडे से वार किया। फिर घसीटकर झाड़ियों में ले गए। इसके बाद बैगा की सांसें चलती देख आरोपी उसके गले पर पैर रखकर खड़े गए। मरने के बाद शव को नाले में फेंक दिया। इसके लिए आरोपियों को 85 हजार रुपए में सुपारी दी गई थी। इस मामले में दो कांट्रैक्ट किलर सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सड़ी-गली हालत में मिली थी लाश

जानकारी के मुताबिक, भानपुरी थाना क्षेत्र में खंडसरा गांव के मरदियापारा का रहने वाला सिरहा मंगड़ू बघेल (53) झाड़फूंक का काम करता था। 8 अगस्त को उसकी हत्या हुई थी। वारदात के 2-3 दिन बाद सड़ी-गली हालत में उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि गांव के रहने वाले रामधर मंडावी, मनीराम बघेल, कसरू बघेल और सुकमन पोड़यामी का मंगड़ू से हमेशा विवाद होता रहता था।

पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ की। जिसमें पता चला कि इन चारों ने भानपुरी के रहने वाले कालीचरण कश्यप और कोंडागांव जिले के रहने वाले विजय मंडावी नाम के 2 लोगों को हत्या की सुपारी दी थी। इनके बीच 85 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। मर्डर से पहले 40 हजार रुपए एडवांस में भी दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को भी हिरासत में लिया। जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने जुर्म कबूल लिया और हत्या का राज खोल दिया।

सांसे चलता देख गले पर किया पैरो से वार

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, 8 अगस्त को मंगड़ू जब बाजार से घर लौट रहा था तो उस समय दोनों ने उसे घेर लिया था। जिसके बाद विजय मंडावी ने मंगड़ू के सिर पर डंडे से वार किया। जब वो बेसुध होकर जमीन पर गिरा तो उसे घसीटकर पास में ही झाड़ियों के पास लेकर गए। जिसके बाद फिर से उसके सिर पर डंडे से 3 से 4 बार मारा। हालांकि, तब भी मंगड़ू की सांस चलती रही। उसके गले को पैर से जोर-जोर से रौंदे। जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

नाले में फेंका शव

वारदात के बाद दोनों ने डंडे को उसी जगह झाड़ियों में छिपा दिया था। फिर बाइक पर शव को लादकर वारदात वाली जगह से करीब 5 किमी दूर एक बरसाती नाले के पास लेकर गए। जहां मौका देखकर उसके शव को पानी में फेंक दिया और वहां से भाग निकले। जब लाश पूरी तरह से सड़ गई और बदबू आने लगी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।

मारने के लिए दी गयी थी सुपारी

इस गांव के रहने वाले रामाधर मंडावी, मनीराम बघेल, कसरू बघेल और सुकमन पोड़ायमी के परिवार में पिछले डेढ़ साल के अंदर किसी ने किसी सदस्य की मौत हुई थी। इन युवकों को शक था कि, मंगड़ू से जादू-टोना का काम कर रहा है। इसी लिए उसे मारने के लिए इन्होंने सुपारी दी थी। अब पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This