Thursday, September 4, 2025

बुरी किस्मत नहीं छोड़ रही पीछा आज ही घर ले आएं ये चांदी की मूर्ति

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत प्रभाव पड़ता है। घर बनाने से लेकर घर में रखी जाने वाली वस्तुओं के लिए बहुत सारे नियम बनाए गए हैं और अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो जीवन में किसी तरह की समस्या नहीं आती है। वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता का संचार होता है।

वास्तु के अनुसार, घर में चांदी की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। आज हम आपको चांदी की एक ऐसी मूर्ति के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर ले आएंगे तो लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।वास्तु के अनुसार घर में चांदी के मोर की मूर्ति लाएं। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।जब आप घर पर चांदी के मोर की मूर्ति लाएं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि मोर नाचती हुई मुद्रा में होनी चाहिए। इससे धन वृद्धि अधिक होती है।

अगर आपके घर में शादी योग्य लड़का या लड़की है और उसकी शादी के योग नहीं बन रहे हैं, तो आपको घर में चांदी के मोर की मूर्ति जरूर लानी चाहिए। इससे शादी में आ रही बाधा और परेशानी दूर हो जाती है। इसके अलावा यदि आपके वैवाहिक जीवन में भी परेशानी आ रही है या घर में क्लेश हो रहे हैं, तो भी आपको घर में चांदी का मोर रखना चाहिए।

अब जब आप घर में चांदी का मोर लाते हैं, तो सवाल यह उठता है कि इसे किस दिशा में रखें। आप इस मोर को अपने घर या ऑफिस में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। आप चाहें तो इसे अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

Latest News

More Articles Like This