पुलिस थाने के सामने खुद पर केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास

Must Read

पुलिस थाने के सामने खुद पर केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह पुलिस थाने के सामने दो शख्‍स ने खुद पर केरोसिन तेल डालकर खुदकुशी करने की कोशिश की। दोनों ने खुद पर केरोसिन उडेल लिया। जैसे ही आसपास मौजूद पुलिस वालों ने दोनों को खुद पर केरोसिन उड़ेलते हुए देखा तो उसे पकड़ लिया और थाने ले गए।

दरअसल, यह मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार अवंतिविहार निवासी पवन बघेल और दाउलाल यादव ने थाने के सामने खुदकुशी की कोशिश की। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़ितों का रायपुर के गीतांजलि नगर में प्‍लाट है। बिल्डर पीड़ितों के प्‍लाट से रोड निकालने के नाम पर जबरन कब्जा करना चाहता था। इसी वज से दोनों बिल्‍डर की हरकत से परेशान थे।

पीड़ितों ने बताया कि पुलिस, राजस्व विभाग सहित सभी जगहों पर शिकायत करने के बावजूद दोनों को न्‍याय नहीं मिल रहा था। सुनवाई न होने परेशान दोनों पीड़ितों ने जिसके बाद ऐसा घातक कदम उठाने के बारे में सोचा। पुलिस थाने के सामने जैसे ही दोनों पीड़ितों ने केरोसिन तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की तो वहां अफरा-तफरी मच गई।वहां मौजूद पुलिस ने दोनों पीड़ितों को पकड़ लिया और थाने ले आए। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This